बलरामपुर फाउंडेशन ने दिया पीएम राहत कोष में रु० दो लाख एक हजार का चेक।

IMG 20200422 WA0069 - बलरामपुर फाउंडेशन ने दिया पीएम राहत कोष में रु० दो लाख एक हजार का चेक।

  • बलरामपुर फाउंडेशन ने दिया पीएम राहत कोष में रु दो लाख एक हजार का चेक
  • यूनिट हेड निष्काम गुप्ता फैक्ट्री मैनेजर जितेंद्र सिंह द्वारा जिलाधिकारी अयोध्या अनुज कुमार झा को सौंपा गया चेक

✍विकास वीर यादव, रुदौली

  • कोरोना वायरस जैसी घातक महामारी का दंश झेल रहे देश मे चल रहे लॉक डाउन पार्ट 2 में बलरामपुर शुगर मिल की इकाई रौज़ागांव चीनी मिल द्वारा यूनिट हेड निष्काम गुप्त एवं कारखाना प्रबंधक जितेंद्र सिंह द्वारा जिलाधिकारी अयोध्या अनुज कुमार झा को रुपये 2 लाख एक हजार का चेक सहायतार्थ हेतु कोविड-19 प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया गया।
  • देश में कोरोना वायरस से उत्पन्न संकट के मद्देनजर बलरामपुर चीनी मिल के सोशल विभाग बलरामपुर फाउंडेशन द्वारा निरंतर असहाय लोगों की लगातार 7 दिन का राशन किट देकर 200 से अधिक निर्धन लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है इसके साथ-साथ आगे भी बलरामपुर ग्रुप द्वारा राशन किट का वितरण निरंतर किया जा रहा है।
  • मिल के यूनिट हेड निष्काम गुप्ता तथा कारखाना प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने कहा कि मिल परिक्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले हर जरूरतमंद की मदद करना हमारी प्राथमिकता है।
Web Admin

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago