सीतापुर के बीजेपी विधायक का ऑडियो वायरल, पार्टी ने जारी किया नोटिस।

 

20200424 152544 - सीतापुर के बीजेपी विधायक का ऑडियो वायरल, पार्टी ने जारी किया नोटिस।

✍विशेष संवाददाता सीतापुर

बीजेपी विधायक का एक ऑडियो वायरल हुआ था. बातचीत में विधायक ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में ताली-थाली बजाने को गलत करार दिया था. इस मामले का बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने संज्ञान लिया है. प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर विधायक को नोटिस जारी किया गया है. विधायक को एक हफ्ते के भीतर स्पष्टीकरण देने का समय दिया गया है

बीजेपी विधायक की बढ़ी मुश्किलें।

सीतापुर सदर सीट से विधायक चुने गए हैं राकेश राठौर।

बीजेपी में आने से पहले बीएसपी में थे विधायक राकेश।

यूपी के सीतापुर जिले की सदर सीट से बीजेपी विधायक राकेश राठौर को पार्टी शीर्ष नेता के निर्देश पर गुरुवार को महामंत्री विद्या सागर सोनकर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. आपको बता दें कि पिछले कई दिनों में बीजेपी विधायक के कई ऑडियो वायरल हुए थे जिसमें उन्होंने जातीय टिप्पणियों के अलावा काफी अपमानजनक बातें भी कही थीं।

इसके अलावा एक ऑडियो में कोरोना के खिलाफ ताली-थाली बजाने वाले अभियान का मखौल भी उड़ाया था. मामला बढ़ने पर अब विधायक फिलहाल अपने दोनों मोबाइल ऑफ कर अंडरग्राउंड हो गए हैं।

बातचीत में विधायक ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में ताली-थाली बजाने को गलत करार दिया था. इस मामले का बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने संज्ञान लिया है. प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर विधायक को नोटिस जारी किया गया है. विधायक को एक हफ्ते के भीतर स्पष्टीकरण देने का समय दिया गया है.

पार्टी की तरफ से जारी नोटिस।

बीजेपी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आपके द्वारा लगातार कार्य करने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।

आपका यह कृत्य पार्टी की छवि खराब करने वाला और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है. नोटिस के अंत में कहा गया है कि स्पष्टीकरण प्राप्त न होने की स्थिति में अनुशासनहीनता का आरोप स्वत: सिद्ध मान लिया जाएगा.

बता दें कि कई दलों में चक्कर लगाने के बाद पिछले चुनाव में राकेश राठौर पिछले दरवाजे से बीजेपी में शामिल हो गए थे. इसके साथ ही वे पहले टिकट हथियाने में कामयाब हुए और फिर मोदी लहर में पहली बार जीत कर विधायक भी बन गए

Web Admin

Share
Published by
Web Admin

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

4 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

5 days ago