चौबीस घंटे से लापता पटरंगा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल का शव नाले से हुआ बरामद

20190703 085553 - चौबीस घंटे से लापता पटरंगा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल का शव नाले से हुआ बरामद

  • चौबीस घंटे से लापता पटरंगा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल का शव नाले से हुआ बरामद
  • थाना क्षेत्र के शारदा सहायक नहर में मखदूमपुर गांव के समीप नाले में मिला शव

✍रिपोर्ट - अब्दुल जब्बार एडवोकेट, रियाज़ अंसारी

रुदौली/अयोध्या

  • रूदौली सर्किल के पटरंगा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अशोक कुमार सिंह की सोमवार की शाम सात बजे शारदा सहायक नहर के समीप एक नाले में लाश बरामद हुई है।राहगीर की सूचना पर पहुची पटरंगा पुलिस ने शव को नाले से निकाल कर बाहर किया और आसपास छानबीन करने पर 100 डायल की नई बाइक पानी मे बरामद हुई।पुलिस ने शव को थाने लाकर परिजनों को घटना के बारे में सूचित किया।
  • बताया जाता है कि अशोक कुमार सिंह 1986 बैच के कांस्टेबल है जिन्होंने 10 जून 2019 को पटरंगा थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर चार्ज लिया था।पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अशोक कुमार सिंह रविवार को पुलिस लाइन में डायल 100 की नई बाइक लेने गया था जो रिसीव कर वापस आ रहा था तभी वो शारदा सहायक नहर मखदूमपुर के पास हादसे का शिकार हो गया।लेकिन हादसे की किसी को जानकारी नहीं हो सकी।
  • देर रात तक थाने न पहुँचने पर खोजबीन शुरू किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका जब उसके मोबाइल पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ था।अनहोनी की आशंका होने लगी तो मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगवा कर जाँच शुरू कर दी गई तभी अचानक सोमवार लगभग शाम सात बजे फोन से सूचना मिली कि एक वर्दीधारी पुलिस की नाले में लाश पड़ी है।तभी आनन फानन में मौके पर पहुँच कर लाश को बाहर निकाला तो सभी के होश उड़ गए।
  • कई घंटों से पानी मे लाश होने की वजह से लाश काफी फूल गई थी और बदबू भी आने लगी थी।उसी नाले में खोजबीन करने पर डायल 100 की नई बाइक भी बरामद हुई है।पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक हेड कांस्टेबल अशोक कुमार सिंह उम्र 55 वर्ष ग्राम गुलाल खेड़ा पोस्ट केपवली थाना नगराम जिला लखनऊ का निवासी था।देर रात परिजनों के पहुँचने के बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Web Admin

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago