अयोध्या उत्तर प्रदेश

20 साल के युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव।

20 साल के युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के परूवा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 20 वर्षीय युवक कुलदीप मिश्रा (पुत्र) जग प्रसाद मिश्रा का शव भुसैला के कमरे में फंदे से लटका हुआ परिजनों को मिला। परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। और कोतवाली बीकापुर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को फंदे से उतरवाया और पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना के कई पहलुओं की जांच कर रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, कुलदीप की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह शहर के एक चिकित्सक के यहां से इलाज करा रहा था। मृतक दो भाई हैं।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago