ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 11:51 AM IST

15 लाख लिए नहीं: छोड़ा कब्जा, रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
15 लाख लिए नहीं छोड़ा कब्जा, रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: 15 लाख लिए नहीं छोड़ा कब्जा, रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
15 लाख लिए नहीं छोड़ा कब्जा, रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।

IMG 20240714 141507 769 - 15 लाख लिए नहीं छोड़ा कब्जा, रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में जमीनों की बढ़ती मांग के चलते अब कब्जेदारी का विवाद भी तेज हो गये हैं। मांझा जमथरा में कब्जा छोड़ने के नाम पर सौदेबाजी हो रही है। ऐसे ही एक मामले में 15 लाख लेने के बावजूद कब्जा न छोड़ने का मामला सामने आया है। भूमि मालिक ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

श्रीराम जन्मभूमि थाना क्षेत्र स्थित शेखाना कौशल्या घाट परिक्रमा मार्ग निवासी इमरान अजहर का कहना है कि कैंट थाना क्षेत्र के मांझा जमथरा में बाटी बाबा आश्रम के पास उनका खेत है। जिसमें भाई सुल्तान अजहर भी खातेदार है। इधर कुछ वर्षों से तबीयत खराब रहने के चलते दोस्त इरफान अंसारी की मदद से खेत को जुताई – बुआई के लिए मोहल्ला के ही गुड्डू यादव को दिया था। बाद में गुड्डू यादव और उसके पिता रामदेव, चाचा सहदेव यादव तथा चचेरे भाई सोनू यादव और नगर कोतवाली के खुर्दाबाद निवासी रामजी यादव की मदद से कब्जे की साजिश करने लगे। जानकारी होने पर खेत में जुताई-बुआई से मना किया तो 15 लाख रुपये मांगे गए। समझौते के बाद उन्होंने रकम का भुगतान कर दिया। बावजूद इसके विपक्षी ने खेत में दो जुलाई को जबरदस्ती जुताई कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौच की और धमकी दी तथा पांच लाख और मांग रहे हैं।

कैंट थाना प्रभारी संजय मौर्य ने बताया कि मांझा जमथरा क्षेत्र में अभी जमींदारी उन्मूलन एक्ट प्रभावी नहीं है। बंटाईदारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला आया था। रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात कराई जा रही है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT