अयोध्या उत्तर प्रदेश

14 वर्षीय किशोरी बरामद, पुलिस की तत्परता से मिला सुराग।

14 वर्षीय किशोरी बरामद, पुलिस की तत्परता से मिला सुराग।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के खण्डासा थाना क्षेत्र से अगवा की गई 14 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तलाश अभियान शुरू किया।

पीड़ित पिता ने शिकायत में बताया था कि उनकी बेटी 4 जनवरी को अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि उनकी बेटी पड़ोसी गांव के दिव्यांशु नामक युवक से मोबाइल पर बातचीत करती थी, जिससे उन्हें संदेह हुआ।

पिता का आरोप है कि उन्होंने कुछ दिन पहले इस संबंध में दिव्यांशु के माता-पिता से भी शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। परिजनों का कहना है कि दिव्यांशु ने ही उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इन तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।

तहरीर मिलने के बाद खण्डासा पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस पंजीकृत कर एक विशेष टीम गठित की और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम को सफलता मिली और किशोरी को बरामद कर लिया गया।

प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट और न्यायालय में दर्ज बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago