अयोध्या उत्तर प्रदेश

हीट वेव से मिलेगी राहत, बारिश के आसार।

हीट वेव से मिलेगी राहत, बारिश के आसार।
अयोध्या।
अयोध्या लोकसभा चुनाव की गर्मी कम होने के बाद अब मौसम का मिजाज भी कुछ नर्म पड़ने की संभावना है। सुखद खबर यह है कि राज्य मौसम विभाग से जारी बारिश वाले 17 जिलों में अयोध्या भी शामिल है। यहां अगले चौबीस घंटे में हल्की और मध्यम बारिश की सम्भावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। इसके साथ ही हीट वेव को लेकर जारी आरेंज अलर्ट वाले 27 जिलों की सूची से अयोध्या आज बाहर हो गया है।
पूर्वी यूपी के जिन 17 जिलों में बारिश की सम्भावना जताई गई है उनमें मंडल के अम्बेडकरनगर के साथ अयोध्या भी शामिल है। इसके साथ ही बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती आजमगढ़ आदि जिलों में भी बारिश की सम्भावना है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के डॉ सीताराम मिश्रा के अनुसार आंचलिक मौसम विभाग की सूचना के अनुसार जिले में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।
आपको बता दें कि सोमवार को अयोध्या का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार कर गया था। जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यदि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक बैठता है तो बारिश से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार दोपहर बाद से ही हल्की ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गईं हैं।
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago