अयोध्या उत्तर प्रदेश

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर लूट और मोटरसाइकिल चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए, दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक आईफोन, 16 अन्य मोबाइल फोन, चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार तड़के सहनी मोड़ के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 14 मई 2026 को कूढ़ा सादात पेट्रोल पंप के पास एक बस चालक से आईफोन-15, चांदी की दो अंगूठियां, एक चांदी का ब्रेसलेट और छह हजार रुपये लूटे गए थे। इसके अलावा 21 जून की रात हाईवे किनारे घर के सामने खड़ी अपाचे मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। विवेचना के दौरान दोनों घटनाओं में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाराबंकी जिले के दरियाबाद थाना क्षेत्र निवासी बबलू रावत तथा रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र निवासी राकेश रावत के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ बाराबंकी और अयोध्या में लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमों में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

editor

Recent Posts

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 hour ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 hour ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago