अयोध्या उत्तर प्रदेश

स्मैक के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार नगदी और बाइक भी बरामद।

स्मैक के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार नगदी और बाइक भी बरामद।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर_कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में बढ रहे, नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बताया गया की काफी अरसे से क्षेत्र में सक्रिय स्मैक के कारोबारी को गिरफ्तार करके पुलिस ने एनडीपीएस में जेल भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इनायत नगर थाना क्षेत्र के अलीपुर खजुरी निवासी अमित तिवारी को पुलिस टीम द्वारा बीती रात कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के पास से पुलिस द्वारा 29,450 रुपए नगद, 35 ग्राम स्मैक, तथा एक बाइक बरामद हुई है। बताया कि आरोपी के विरुद्ध बीकापुर, पूरा कलंदर और अयोध्या कोतवाली में एनडीपीएस के 9 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी का चलान करके न्यायालय भेजा गया है। आरोपी वर्तमान में बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र के रामपुर परेई में रह रहा था।

कोतवाल ने बताया कि नशे के धंधे में लिप्त अन्य आरोपी पुलिस की रडार पर हैं जिनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago