ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:43 AM IST

स्मैक के साथ शातिर: आरोपी गिरफ्तार नगदी और बाइक भी बरामद।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
स्मैक के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार नगदी और बाइक भी बरामद।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: स्मैक के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार नगदी और बाइक भी बरामद।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

स्मैक के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार नगदी और बाइक भी बरामद।

1770200801384 - स्मैक के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार नगदी और बाइक भी बरामद।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर_कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में बढ रहे, नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बताया गया की काफी अरसे से क्षेत्र में सक्रिय स्मैक के कारोबारी को गिरफ्तार करके पुलिस ने एनडीपीएस में जेल भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इनायत नगर थाना क्षेत्र के अलीपुर खजुरी निवासी अमित तिवारी को पुलिस टीम द्वारा बीती रात कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के पास से पुलिस द्वारा 29,450 रुपए नगद, 35 ग्राम स्मैक, तथा एक बाइक बरामद हुई है। बताया कि आरोपी के विरुद्ध बीकापुर, पूरा कलंदर और अयोध्या कोतवाली में एनडीपीएस के 9 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी का चलान करके न्यायालय भेजा गया है। आरोपी वर्तमान में बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र के रामपुर परेई में रह रहा था।

कोतवाल ने बताया कि नशे के धंधे में लिप्त अन्य आरोपी पुलिस की रडार पर हैं जिनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT