अयोध्या उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

अयोध्या।

अयोध्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर जनसेवा एवं समर्पण के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से विशेष बाइक यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा को लेकर भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंकुश यादव ने अयोध्या में आयोजित प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी दी।

अंकुश यादव ने बताया कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि वाराणसी से उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) तक और फिर वडनगर से वाराणसी तक आयोजित की जा रही है। यात्रा में कुल 250 बाइकें शामिल होंगी, जिन्हें 25-25 बाइक की 10 टोलियों में विभाजित किया गया है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरने वाली इन टोलियों में से दो यात्राएं अयोध्या पहुंचेंगी।

उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जन-जन तक पहुंचाने के साथ युवाओं में नई ऊर्जा और चेतना का संचार करना है। यात्रा के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद, गांवों में चौपाल और विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण जैसे जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। गुजरात के वडनगर से आए प्रवासी कार्यकर्ता भी यात्रा और स्वागत कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

अयोध्या पहुंचने पर पहली यात्रा का रुदौली बॉर्डर पर स्वागत किया जाएगा। दूसरी यात्रा 4 तारीख को रुदौली बॉर्डर से अयोध्या में प्रवेश करेगी।

प्रेस वार्ता में भाजयुमो महामंत्री आकाश सिंह, कार्यालय प्रभारी आयुष पांडे, महानगर कार्यकारिणी सदस्य यश पाठक, पूरा मंडल अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, ज्वाला सोनी, अभिलाष पांडे, विकास गुप्ता, दीपक चौधरी समेत जिला एवं महानगर स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

2 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

3 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

3 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

3 days ago

रामघाट अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश।

रामघाट अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश। अयोध्या। अयोध्या जिले के जिलाधिकारी… Read More

3 days ago