सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई तथा उसकी दो पुत्रियां गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई तथा उसकी दो पुत्रियां गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई तथा उसकी दो पुत्रियां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने हालत चिंताजनक देख तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पर इलाज के दौरान बाइक चालक की मौत हो गई। तथा गंभीर रूप से घायल दोनों पुत्रियों को चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार करौंदिया थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर के रहने वाले 35 वर्षीय रिंकू सोनकर अपनी पुत्री इच्छा 14 वर्ष तथा महक 4 वर्ष के साथ अयोध्या जा रहे थे । वजह से ही अयोध्या जनपद की सीमा के अंदर घुसे और चौरे बाजार पहुंचे तभी एक ट्रक की चपेट में आकर बाइक पर सवार सभी लोग अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से चौरे बाजार चौकी पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। जहां पर तैनात चिकित्सक में गंभीर रूप से घायल तीनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद गहन चिकित्सा इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रिंकू सोनकर की मौत हो गई। तथा उनकी दोनों पुत्रियों इच्छा तथा महक को मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर किया गया। इधर मौत की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए और मृतक के घर परिवार में कोहराम मच गया। चौरे बाजार पुलिस चौकी द्वारा दुर्घटना करने वालीीी ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago