
अयोध्या श्रीराम नगरी में परंपरागत रूप से बड़े रविवार पर दर्शननगर स्थित सूर्यकुण्ड पर लगने वाले मेले में आस्था का सैलाब उमड़ा । सूर्यकुण्ड में भक्तों ने श्रद्धा के साथ डुबकी लगाई। परिसर स्थित मंदिर में सूर्यदेव के दर्शन पूजन के लिए लम्बी कतार दिखाई दी। ज्योतिष के अनुसार सूर्यदेव को समर्पित हवन पूजन तथा मंत्रों का जाप करते भी श्रद्धालु नजर आये। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की तैनाती रही।
भाद्रपद शुक्ल षष्ठी को सूर्य षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस षष्ठी के बाद पड़ने वाले रविवार को बड़ा रविवार कहा जाता है। सूर्यकुण्ड पर परम्परागत रूप से मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें अगल बगल के जिले से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्नान व पूजन के लिए उमड़ती है। लोगों ऐसी मान्यता है कि बड़े रविवार के दिन सूर्यकुण्ड में स्नान करने के बाद भगवान सूर्य का दर्शन पूजन करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है व मनोवाछिंत फल प्राप्त होते है।
बड़े रविवार को अयोध्या जनपद के साथ अम्बेडकरनगर, बस्ती, गोण्डा, सुल्तानपुर, बाराबंकी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सूर्यकुण्ड पहुंचे। विभिन्न वाहनों व टैक्टर ट्राली से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मेले में भ्रमण किया। यहां खरीदारी किया। व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More