
सुहागरात की रात दूल्हा-दुल्हन की मौत; कमरे में दोनों के शव मिले।
अयोध्या।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में धूमधाम से शादी के बाद सुहागरात मनाने गए दूल्हा और दुल्हन की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना कैंट के सहादतगंज मुरावन स्थित मकान में सुबह दोनों मृत मिले। दुल्हन बेड पर पड़ी थी, जबकि दूल्हा फंदे से लटका हुआ था। शनिवार को ही बारात दुल्हन को लेकर वापस आई थी। रविवार को रिसेप्शन होना था। लेकिन सारी खुशियां मातम में बदल गईं।
इस घटना में दूल्हे के नाम प्रदीप और दुल्हन का नाम शिवानी बताया जा रहा है। दुल्हन शिवानी निवासी डीली सरैया थाना खंडासा की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों को जानने के प्रयास में जुटी हुई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सांसद अवधेश प्रसाद भी सूचना मिलने पर मृतकों के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।
पुलिस इस घटना की वजह की तलाश में जुटी है। ऐसा माना जा रहा है कि दूल्हे ने पहले दुल्हन की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर लिया। एसएसपी राजकरण नैयर ने बताया कि कमरा बंद था और दोनों भीतर मृत पाए गए। बाहरी व्यक्ति द्वारा हत्या की संभावना नहीं है। दोनों के शवों को पंचनामा करवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद ही तथ्य सामने आएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शादी के बाद शनिवार को दुल्हन घर में आई। शनिवार की रात को दोनों कमरे के अंदर गए। सुबह 7 बजे तक बाहर नहीं आने पर परिजन ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन बेड पर मरी पड़ी थी, जबकि दूल्हा पंखे से लटका हुआ था।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More