
अयोध्या जिले के थाना पटरंगा के दमगड़ी- लालपुर गांव के मध्य रविवार देर शाम बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर शारदा सहायक नहर में जा गिरी। हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आईं है। पुलिस ने हाइड्रा मशीन से नहर से कार को बाहर निकलवाया। रविवार की देर शाम थाना पटरंगा के शारदा सहायक नहर की पटरी पर हाइवे की ओर जा रही एक कार लालपुर गांव के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हो सीधे नहर में जा गिरी। नहर में कम पानी होने से आसपास के लोगों ने कार का गेट खोलकर चालक को बाहर निकला। कार नहर की तलहटी में बैठ गई थी।
थाना पटरंगा के उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि कार चालक जितेंद्र कुमार ग्राम दिकुलिया थाना रामसनेही घाट जिला बाराबंकी को मामूली चोट आई। हाइड्रा की मदद से कार को बाहर निकलवाया गया। कार चालक का इलाज करा उसे घर भेज दिया गया।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More