
सुल्तानपुर का बीडीसी मर्डर केस, दियरा घाट पर अंतिम संस्कार।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर स्थित मुड़हा निवासी बीडीसी अवधेश सिंह का शनिवार को दियरा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र लाइसेंस समेत कई मांग रखा, जिसे पूरा किए जाने का आश्वासन मिला है। नामजद 6 आरोपियों में से पांच पुलिस की हिरासत में हैं। इस बीच बुलंद हौसला बदमाशों ने मृतक के बेटे को इंस्टाग्राम पर दस दिनों में निपटाए जाने की धमकी दे डाला है। इसको लेकर एक शिकायत पुलिस में की गई है।
बीडीसी अवधेश सिंह गुरुवार को दीवानी न्यायालय से पेशी के बाद भतीजे के साथ घर लौट रहे थे। जब वो गोपालपुर के पास पेट्रोल पम्प के निकट पहुंचे, तो उन पर बदमाशों ने लाठी-डंडे और सरिया से हमला बोल दिया। घायल अवस्था में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से डॉक्टर ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रात करीब दो बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को परिजनों और पुलिस में जमकर नोक झोंक हुई, सभी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। रात को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा, तो गांव में मातम फैल गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में लगाया गया था।
बताया जा रहा है कि मृतक के घर से एक किमी की दूरी पर उनका पाल्टी फॉर्म है, जहां बीती रात मृतक के भाई का बेटा अमन सिंह व उसके मामा का लड़का अंकुर सिंह रात को सोने गए थे। जहां रात करीब 11:30 बजे लाठी डंडे से लैस आधा दर्जन लोग रेकी करने पहुंचे और धमकी दी। किसी तरह से भागकर दोनों घर पहुंचे। वहां मौजूद पुलिस वाले जब मौके पर गए तो बदमाश भाग निकले थे।
उधर मृतक बीडीसी के पुत्र निखिल सिंह ऊर्फ शिवम के इंस्टाग्राम पर दो फर्जी आईडी से धमकी दी गई है। कहा गया है पिता को निपटा दिया गया अब 10 दिनों के अंदर तुम्हारा नंबर है। धमकी मिलने के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है। हालांकि शव का पुलिस की देख रेख में दियरा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया है।
सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर विपिन सिंह, रिशू सिंह, प्रिंस सिंह, रिषभ सिंह, अमन सिंह निवासीगण मुड़हा और अर्जुन सिंह ग्राम घूरीपुर कादीपुर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इनमें से पांच पुलिस हिरासत में हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More