सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, जिसने भिजवाया जेल अब वही पहुंचेगा हवालात।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, जिसने भिजवाया जेल अब वही पहुंचेगा हवालात।
सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर राजनीतिक वर्चस्व के लिए राजनेता अलग अलग चाल चलते रहते हैं। पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री के बेटे के रिवाल्वर से घायल हुए चालक को दूसरे द्वारा गोली चलाने की बात कह मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने भी बिना जांच पड़ताल किए केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने पूर्व राज्यमंत्री के बेटे के सारे किए धरे पर पानी फेर दिया। एसपी के निर्देश पुलिस ने पूर्व राज्यमंत्री के बेटे सहित चार पर जानलेवा हमला सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अखण्डनगर थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राणा अजीत सिंह के पुत्र अभिजीत प्रताप सिंह ने तहरीर दी थी। तहरीर के मुताबिक गाड़ी ओवरटेक करने के चलते बीते 10 फरवरी की शाम दादूपुर गांव निवासी विजय प्रताप दूबे ने उन्हे गोली मारी थी। गोली मुझे न लगकर चालक सुदीप सिंह को लग गई थी। जिसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। वही आरोपी को लोग सदर विधायक का करीबी बता रहे थे। सदर विधायक ने बताया था मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं है।

ये सब कहानी बनाई गई है फिर भी पुलिस ने बिना जांच पड़ताल किए तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी विजय को जेल भेज दिया था। शुक्रवार को जेल गए विजय प्रताप दूबे ने एसपी सोमेन बर्मा को शिकायती पत्र दिया। विजय ने बताया कि आठ दिन पहले वह दोस्तपुर से लौट रहे थे। रास्ते में वीरेंद्र प्रताप सिंह स्मारक महाविधालय के पास पूर्व मंत्री राणा अजीत सिंह के पुत्र अभिजीत सिंह, चालक सुदीप सिंह व दो अन्य अज्ञात लोगों ने गाड़ी ओवरटेक कर रोक लिया।

आरोप है कि जबरदस्ती विजय को गाड़ी से उतार रिवाल्वर लूटने का प्रयास करते हुए अभिजीत ने फायर कर दिया। झीनाझपटी के चलते गोली मुझे न लग सुदीप को लग गई। सुदीप को गोली लगते ही उक्त लोग उसे लेकर भाग निकले। जिसका रिकार्ड कालेज के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद है। एसपी सोमेन बर्मा ने सीसीटीवी फुटेज जांच कर विधिक कार्यवाही के निर्देश अखण्डनगर कोतवाल रवि कुमार सिंह को दिया था। सीसीटीवी फुटेज के जांच के कोतवाल रवि कुमार सिंह पूर्व मंत्री के पुत्र, चालक व दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago