बीकापुर - अयोध्या

सीएमओ ने बुधवार सुबह सीएचसी का किया औचक निरीक्षण।

सीएमओ ने बुधवार सुबह सीएचसी का किया औचक निरीक्षण।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर का सीएमओ संजय जैन ने बुधवार सुबह औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधान लिपिक अशोक कुमार 4 दिन से गैर हाजिर मिले, इसके अलावा गायनो सरजन डॉ जितेंद्र पांडे और फार्मासिस्ट अवधेश वर्मा भी अनुपस्थित मिले। मुख्य किस अधिकारी ने सभी को उपस्थित पंजिका रजिस्टर में गैर हाजिर कर दिया। और सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।

 मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान अस्पताल में इमरजेंसी सेवा, ओपीडी सेवा, दवा वितरण कक्ष, साफ सफाई सहित विभिन्न पटल का निरीक्षण किया। दवा वितरण कक्ष में कुछ दवा मौके उपलब्ध न होने के चलते नाराजगी जताई। और कहा की जरूरी औषधि के रखरखाव एवं 25 प्रतिशत दवा रिजर्व होना चाहिए। जिससे मरीजों को दिक्कत ना हो। निरीक्षण के दौरान एक्सरे रूम मे ताला बंद मिला।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि गैर हाजिर मिले चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा निरीक्षण में सब कुछ ठीक-ठाक मिला है। जहां खामियां मिली है वहां सुधार करने का निर्देश दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह, डॉक्टर एस के मौर्य, डॉक्टर धर्मेंद्र रंजन, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी देव प्रकाश वर्मा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक आरके सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर का निरीक्षण करने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने खजुराहट सहित कई एएनएम सेंटर का निरीक्षण निरीक्षण किया। और किए जा रहे टीकाकरण की हकीकत परखी तथा आवश्यक निर्देश दिया।

editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

13 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago