अयोध्या उत्तर प्रदेश

आज आधी रात को खुला रहेगा रामलला दरबार, भव्य रूप से सजाया जा रहा गर्भगृह।

आज आधी रात को खुला रहेगा रामलला दरबार, भव्य रूप से सजाया जा रहा गर्भगृह।

अयोध्या।

अयोध्या आज आधी रात को रामलला दरबार खुला रहेगा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह यहां ठीक रात 12 बजे मनाया जाएगा। हांलाकि सुरक्षा कारणों से श्रद्धालु इस अवसर पर शामिल नहीं हो सकेंगे पर रामलला के पुजारी,राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और सुरक्षा संगठन के लोग इस अवसर पर दर्शन लाभ ले सकेंगे। रामलला को डेढ़ कुंतल पंजीरी, एक कुंतल पंचामृत और फल, मिठाई का भोग लगेगा।

रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला की शाम को आरती भोग के बाद मंदिर आठ बजे बंद हो जाएगा। इसके बाद रामलला का दरबार रात 11 बजे खुलेगा। रामलला चारो भैया को पीले रंग का विशेष वस्त्र और आभूषण पहनाएं जाऐंगे। पूरे गर्भगृह की खास तौर पर सजावट की जाएगी। ठीक 12 बजे मंगल ध्वनियों के बीच श्रीकृष्ण का प्राकट्य होगा। इस अवसर पर आरती होगी। 

इस अवसर पर भगवान को  पंजीरी,फल,पंचामृत और मेवा-मिष्ठान का भोग लगाकर उसका प्रसाद भक्तों को दिया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के गठन के बाद से रामलला के दरबार में हर उत्सव पहले की अपेक्षा बेहद भव्य रूप से मनाया जा रहा है।रामलला के लिए आवश्यक हर सुविधाओं को ट्रस्ट की ओर से दिया जा रहा है।

इसी तरह मणिराम दास जी की छावनी,श्रीरामवल्लभाकुंज,लक्ष्मण किला,सियाराम किला,राजसदन,राधा बृजराज मंदिर,सुंदर सदन, सियाराम किला, तिवारी मंदिर,सार्वभौम आश्रम,पंचमुखी हनुमान मंदिर,हनुमत निवास,हनुमत सदन,सदगुरु सदन, रामलला सदन,जानकी महल ट्रस्ट, कालेराम मंदिर आदि एक हजार स्थानों में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। कनक भवन में यह पर्व बुधवार की शाम 7 बजे की आरती में मनाया गया।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

23 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago