
सरकार द्वारा समय-समय पर पौधरोपण कर विद्यार्थियों को पर्यावरण व हरियाली के लिए जागृत करने वाले ही हरे पेड़ों पर आरा चलवाने लगे हैं। प्राथमिक बालिका विद्यालय मड़ना शिक्षा क्षेत्र पूरा के प्रांगण में खड़े दो हरे-भरे कटहल के पेड़ को काट डाले गए। जब इस संबंध में ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से बात की तो प्रधानाध्यापक मामले को रफा-दफा करने में जुटे हैं। ग्रामीणों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने विद्यालय परिसर में खड़े दो पेड़ बेच डाले। विद्यालय में छुंट्टी होने के बाद ही इन पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई। काटे गए पेड़ कटहल के हैं। न तो जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति ली गई और न ही वन विभाग से हरे पेड़ काटने की अनुमति हासिल की गई। जिसकी शिकायत ग्रामीणो ने लिखित रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अयोध्या व जिला अधिकारी अयोध्या से कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अयोध्या ने थाना महाराजगंज को जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More