अयोध्या उत्तर प्रदेश

साकेत महाविद्यालय समिति के चुनाव पर लगा दाग,प्रक्रिया पर उठे सवाल।

साकेत महाविद्यालय समिति के चुनाव पर लगा दाग,प्रक्रिया पर उठे सवाल।

अयोध्या।
अयोध्या कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रबन्ध समिति के चुनाव में नियमों के उल्लंघन का दाग लग गया है। जनवरी में हुए समिति के इस चुनाव में न केवल नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है बल्कि डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्विद्यालय की परिनियमावली को भी दरकिनार कर दिया गया है। इसे लेकर साधारण सभा के सदस्य एवं संरक्षक साकेत महाविद्यालय समिति डॉ निर्मल खत्री की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है।
7 जनवरी को साकेत महाविद्यालय समिति की साधारण सभा की वार्षिक बैठक में प्रबन्ध समिति का चुनाव कराया गया। इसके लिए कुलपति की ओर से प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। इस चुनाव प्रक्रिया में यूपी स्टेट यूनिवर्सिटी एक्ट 1973, अवध विश्वविद्यालय की परिनियमावली और समिति की नियमावली का घोर उल्लंघन किया गया
चुनाव में नियमों के विरुद्ध जाकर दो बार कोषाध्यक्ष रहे, रामचंद्र जायसवाल को तीसरी बार भी कोषाध्यक्ष चुन लिया गया, जबकि साकेत महाविद्यालय समिति की नियमावली की धारा आठ की उपधारा ( 5) में है कि कोई भी पदाधिकारी लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए उसी पद पर नहीं चुना जा सकता है। इतना ही नहीं चुनाव में दो परिवारों से एक से अधिक सदस्य चुन लिए गए हैं। जिसमें शैलेन्द्र मोहन मिश्र के अतिरिक्त उनके परिवार से भाई के (पुत्र) यतींद्र मोहन मिश्र और अर्पित अग्रवाल के परिवार से उनकी (पत्नी) नैना अग्रवाल और मां पारुल अग्रवाल को भी सदस्य चयनित कर लिया गया है।
यह तब हुआ जब महाविद्यालय के नियमों और उपबंधों के अधीन दो सदस्य धारा 20 के स्पष्टीकरण के तहत एक दूसरे के नातेदार नहीं होंगे। इसके बावजूद पूरी प्रक्रिया में नियमों को दरकिनार करते हुए मनमाने ढंग से चुनाव करा लिया गया।
संरक्षक की ओर से उठाए गए सवाल, चुनाव निरस्त की मांग, कुलपति, चुनाव पर्यवेक्षके व सोसायटी रजिस्ट्रार को भेजे पत्र में संरक्षक डॉ निर्मल खत्री की ओर से अहम सवाल उठाए गए हैं। नियमों और परिनियमावली का हवाला देते हुए संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की गई है। इतना ही नहीं सात जनवरी की बैठक में अध्यक्ष के अचानक चले जाने को लेकर बैठक को भी पूर्ण नहीं मानते हुए पुन: बैठक बुलाए जाने के लिए कहा है। कुलपति कार्यालय को प्राप्त पत्र में नियमों के सभी दस्तावेज भी दिए गए हैं।
editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago