अयोध्या उत्तर प्रदेश

कल चार घंटे रामनगरी में रहेगी योगी सरकार, 10 लग्जरी बसों से आएंगे सभी मंत्री और विधायक।

कल चार घंटे रामनगरी में रहेगी योगी सरकार, 10 लग्जरी बसों से आएंगे सभी मंत्री और विधायक।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए योगी सरकार के सभी मंत्री और विधायक कल 11 फरवरी को 10 लग्जरी बसों से रामनगरी आएंगे। फूलों से सजी बसों में रामधुन बजेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल के सहयोगियों के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी रहेंगे। योगी सरकार के मंत्री करीब चार घंटे रामनगरी में रहेंगे।

 उप सूचना निदेशक/प्रभारी मीडिया सेंटर लोकभवन डॉ. मुरलीधर सिंह ने बताया कि बसों की व्यवस्था व्यवस्था परिवहन मंत्री द्वारा विशेष रूप से की गयी है। मंत्रियों और विधायकों को लेकर बसों का काफिला 11 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे विधान भवन लखनऊ से अयोध्या धाम यात्रा के लिए रवाना होगा। जो करीब 11 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगा। यहां हनुमानगढ़ी में सभी पूजा-अर्चना करने के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे श्रीरामलला के दर्शन करने जाएंगे। श्रीरामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद भोजन करेंगे। इसके बाद काफिला बसों से ही लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगा। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि हाईवे और जिले के सभी संबंधित थाना पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

सभी मंत्री और विधायक विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ श्रीरामजन्मभूमि परिसर में ही दोपहर का भोजन करेंगे। हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के दर्शन-पूजन के बाद दोपहर दो बजे से तीन बजे तक का समय भोजन के लिए निर्धारित किया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago