
विकासखंड तारुन अंतर्गत सरकारी अस्पतालों में आग से बचाव की व्यवस्था भगवान भरोसे है। करीब तीन दर्जन अस्पतालों में आग से बचाव के पर्याप्त संसाधन नहीं है।फायर फाइटर यंत्र नहीं लगा है।
सीएचसी तारून,सीएचसी रमवाकला हैदरगंज,पीएचसी पछियाना, पीएचसी हैदरगंज कस्बा,पीएचसी पनभरिया,पीएचसी विजयनपुर सजहरा सहित 28 उपस्वास्थ्य केंद्रों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं है। जबकि आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विडंबना यह है कि सरकारी अस्पतालों के पास आग से बचाव के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।लेकिन सुरक्षा के नाम पर मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है। हालांकि क्षेत्र के अस्पतालों में आगजनी की घटना नहीं हुई है।परंतु यह लापरवाही लोगों के जीवन पर भारी पड़ सकती है।बताया जाता है कि बिना फायर फाइटिंग यंत्र के अस्पताल खोलने की मनाही है। ऐसे में इन अस्पतालों को एनओसी कैसे प्राप्त हुई। अग्निशमन विभाग के शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से अस्पतालों की जांच होती है। सरकारी अस्पतालों के मामले में सीएफओ कार्यालय से बात करने को बताया।वही सीएचसी तारुन अधीक्षक का फोन नहीं उठा।
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More
डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More
चोरी गये सामान व एक अदद अवैध चाकू के साथ वांछित शातिर चोर को थाना… Read More
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More