अयोध्या उत्तर प्रदेश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 166 प्रार्थना पत्र, 5 निस्तारण।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 166 प्रार्थना पत्र, 5 निस्तारण।

अयोध्या।
अयोध्या जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मिल्कीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन किया गया। यहां इस दिवस में कुल 166 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 05 का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया, जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद के प्रकरण में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें।
इस अवसर पर डीएम ने जनता की समस्याओं को बहुत ही गम्भीरता के साथ सुनकर विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही यथासंभव समस्याओं का निराकरण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्पष्ट आख्या पोर्टल पर अपलोड करें व शिकायत कर्ता को भी निस्तारण की स्थिति से स्पष्ट रूप से अवगत कराएं।
डीएम ने चक मार्गों पर अतिक्रमण संबंधी शिकायतों पर तहसीलदार को प्रकरण का परीक्षण कर चक मार्ग को नक्शे के अनुसार कायम करने के निर्देश दिए इस दौरान उन्होंने कहा कि लेखपाल अपने अपने क्षेत्र में सुनिश्चित करें, कि किसी भी सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न हो।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्या का गुणवत्तापूर्ण समाधान करना सर्वोपरि है। जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाय। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन,पीडी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर, उप जिलाधिकारी न्यायिक मिल्कीपुर, सीओ मिल्कीपुर आदि सहित अन्य समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

9 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

9 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

15 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

17 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago