समाजवादी पार्टी की बैठक,अहम मुद्दों पर की चर्चा।

गोसाईगंज _अयोध्या।
अयोध्या जिले के गोसाईगंज विधानसभा के डाक बंगला पर समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बूथ कमेटी, सेक्टर कमेटी और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक को सांसद लालजी वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
सांसद लालजी वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता विचारधारा का सच्चा सिपाही है। उन्होंने कहा कि जनआंदोलन की शुरुआत बूथ और सेक्टर स्तर से होती है।
जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि सपा के बढ़ते जनाधार से भाजपा घबराई हुई है। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सियाराम निषाद, मायाराम यादव, संदीप यादव और मुलायम यूथ बिग्रेड के महासचिव मौजूद थे। पूर्व प्रत्याशी राम सागर वर्मा, गया प्रसाद यादव और विजय बहादुर वर्मा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष विन्देश्वरी यादव, जगनाथ पाल, रविन्द्र वर्मा समेत सभी जोन प्रभारी, सह जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और बूथ प्रभारी शामिल हुए। नगर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और विधानसभा संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।