सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव ने रुदौली की खराब सड़को पर जताया रोष

IMG 20190710 WA0004 - सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव ने रुदौली की खराब सड़को पर जताया रोषरुदौली/अयोध्या

  • सपा युजन सभा के प्रदेश सचिव शाह मसऊद हयात ग़ज़ाली ने रुदौली में सड़के खोद कर खराब कर दिए जाने से आवागमन में जनता को हो रही परेशानी पर गहरा रोष व्यक्त किया है।
  • श्री ग़ज़ली ने कहा कि जिस तरह आज से लगभग 30 साल पहले रुदौली की स्थिति थी कि एक भी रोड चलने लायक नही थी वही स्थिति फिर से कर दी गई है।
  • उन्होंने कहा कि रुदौली भेलसर मार्ग पर बन रहे रेलवे पुल के नीचे पक्की सर्विस रोड न होने के कारण भेलसर,रुदौली से लगभग कट सा गया है जिसपर चलना बहुत ही कठिन हो गया है दूसरी तरफ भेलसर रुदौली मार्ग जिसके निर्माण के लिए पूर्व में काफी बड़े आंदोलन हो चुके है इस रोड के बन जाने से लोगो को काफी राहत हो गई थी मगर इधर इस रोड को कभी टेलीफोन की केबिल डालने तो कभी पाइप लाइन बिछाने वाले खोद देते है जिससे रोड काफी खराब हो रही है।
  • बताया कि रुदौली नगर की लगभग सत्तर प्रतिशत रोड को पाइप लाइन व टेलीफोन केबिल बिछाने की वजह से खोद दिया गया है जिससे लगभग सत्तर अस्सी करोड़ का सरकार को नुकसान हुआ है इससे ज़्यादा पैसा इसको पुनः बनवाने पर खर्च आएगा।
  • अब सवाल यह है कि यह पैसा क्या सम्बंधित विभाग देंगे जिन्होंने रोड खोदी है या इनकी भी कुछ जवाब देही बनती है कि इसका निर्माण कैसे होगा। क्योंकि रुदौली आने वाले सारे रास्ते खराब हो चुके है।नगर की ज़्यादातर गलियों को खोद दिया गया है। गलियों में चलना दुश्वार हो गया है आए दिन खराब रोड की वजह से इस बारिश में फिसल कर गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो रही है।
  • श्री ग़ज़ाली ने मांग की है सरकार इसको संज्ञान में लेकर इस बड़ी समस्या से अवाम को निजात दिलाएं ताकि सुगम यातायात हो सके।
Web Admin

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago