अयोध्या उत्तर प्रदेश

सनबीम स्कूल में छात्रा की मौत के मामले में किशोर को मिली जमानत।

सनबीम स्कूल में छात्रा की मौत के मामले में किशोर को मिली जमानत।

अयोध्या।

अयोध्या शहर के बहुचर्चित सनबीम स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा की बिल्डिंग से गिरकर हुई मौत के मामले में किशोर अपचारी को जमानत पर रिहा करने का आदेश कोर्ट से हुआ है। यह आदेश प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड साक्षी सिंह की अदालत से हुआ है। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा की 26 मई को विद्यालय की छत से गिरकर मौत हो गई थी। इसकी एफआईआर पीड़िता के पिता ने सामूहिक दुष्कर्म, हत्या व साक्ष्य छिपाने की धारा में दर्ज कराई थी। इस मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। बाद में पता चला कि दुष्कर्म और हत्या का मामला न होकर यह आत्महत्या का मामला है।

पिछले माह जून को मामले में विद्यालय के प्रबंधक बृजेश यादव और एक किशोर अपचारी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी बृजेश यादव को गिरफ्तारी के दूसरे दिन ही जमानत पर रिहा कर दिया गया था। वहीं किशोर अपचारी को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया था। उसकी जमानत पर सुनवाई प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड के यहां हुई। सुनवाई के बाद बोर्ड ने उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश दे दिया।

editor

Recent Posts

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

21 hours ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 day ago

अयोध्या: रुदौली में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक… Read More

1 day ago

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी ‘डिजिटल कुंडली’ चढ़ावा चोरी के बाद सख्त हुए CEO जितेंद्र मिश्र।

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More

1 day ago

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- ‘बदल गया है श्रीरामनगरी का स्वरूप’।

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More

2 days ago

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों समेत 5 घायल।

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों… Read More

2 days ago