ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:26 AM IST

सनबीम स्कूल में छात्रा: की मौत के मामले में किशोर को मिली जमानत।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
सनबीम स्कूल में छात्रा की मौत के मामले में किशोर को मिली जमानत।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: सनबीम स्कूल में छात्रा की मौत के मामले में किशोर को मिली जमानत।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

सनबीम स्कूल में छात्रा की मौत के मामले में किशोर को मिली जमानत।

images 9 2 - सनबीम स्कूल में छात्रा की मौत के मामले में किशोर को मिली जमानत।

अयोध्या।

अयोध्या शहर के बहुचर्चित सनबीम स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा की बिल्डिंग से गिरकर हुई मौत के मामले में किशोर अपचारी को जमानत पर रिहा करने का आदेश कोर्ट से हुआ है। यह आदेश प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड साक्षी सिंह की अदालत से हुआ है। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा की 26 मई को विद्यालय की छत से गिरकर मौत हो गई थी। इसकी एफआईआर पीड़िता के पिता ने सामूहिक दुष्कर्म, हत्या व साक्ष्य छिपाने की धारा में दर्ज कराई थी। इस मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। बाद में पता चला कि दुष्कर्म और हत्या का मामला न होकर यह आत्महत्या का मामला है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

पिछले माह जून को मामले में विद्यालय के प्रबंधक बृजेश यादव और एक किशोर अपचारी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी बृजेश यादव को गिरफ्तारी के दूसरे दिन ही जमानत पर रिहा कर दिया गया था। वहीं किशोर अपचारी को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया था। उसकी जमानत पर सुनवाई प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड के यहां हुई। सुनवाई के बाद बोर्ड ने उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश दे दिया।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT