सड़क हादसे में हुई महिला की मौत।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी आई, 45 वर्षीय महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर करीब 2 बजे पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के पुराने टोल प्लाजा पिपरी के पास प्रयागराज हाईवे पर हुआ। महाराजगंज थाना क्षेत्र के तारापुर एमीघाट निवासी किन्ना देवी (पत्नी) श्री राम निषाद रविवार को अपनी देवरानी के साथ अपने पुत्री के ससुराल पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के पिपरी आई थी। हाइवे पार करते समय सुल्तानपुर की तरफ से अयोध्या की तरफ जा रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। कार की चपेट में आने से किन्ना देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
रिश्तेदारों द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। जांच पड़ताल के बाद इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने के बाद अस्पताल पहुंची बीकापुर कोतवाली के अलावा भदरसा चौकी की पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।