FB IMG 1759038839557 - 99वीं जयंती पर भाजपा नेताओं ने अशोक सिंघल को किया श्रद्धा सुमन अर्पित।

99वीं जयंती पर भाजपा नेताओं ने अशोक सिंघल को किया श्रद्धा सुमन अर्पित।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

99वीं जयंती पर भाजपा नेताओं ने अशोक सिंघल को किया श्रद्धा सुमन अर्पित।

FB IMG 1759038839557 - 99वीं जयंती पर भाजपा नेताओं ने अशोक सिंघल को किया श्रद्धा सुमन अर्पित।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीराम मंदिर मुद्दे को जनांदोलन में बदलने वाले महानायक अशोक सिंहल की जयंती पर सादर नमन, मंदिर आंदोलन के मुख्य शिल्पी अशोक सिंहल की 99वी जयंती आज रिकाबगंज श्रीहनुमानगढ़ी मंदिर के परिसर में मनाई गई। सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

भाजपा नेता अधिवक्ता राजीव शुक्ला ने कहा कि जब श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के रूप में उनका स्वपन साकार हुआ है तब उन्हें याद करना और भी रोचक है वे वास्तव में मंदिर मुद्दे को जमीन से आसमान तक पहुंचाने वाले महानायक थे उनके दखल से पूर्व राम जन्म भूमि विवाद सिविल कोर्ट में विचाराधीन एक स्थानीय मुद्दा था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योजना के तहत सात और आठ अप्रैल 1984 को दिल्ली के जिस धर्म संसद में राम जन्मभूमि मुक्ति का निर्णय किया गया, उसके मुख्य संयोजक अशोक सिंहल ही थे। श्रद्धेय सिंहल जी के प्रयास से अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में राम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति का गठन किया गया।

भाजपा नेता दिनेश जायसवाल ने कहा कि श्रद्धेय सिंघल जी का हिन्दुत्व का तथा श्रीराम जन्म भूमि मुक्ति आन्दोलन के लिये उनका अग्रणी योगदान और जीवन पर्यन्त उनका समर्पण ही उनकी महानता को दर्शाता है अपने जीवन की अंतिम सांस तक हिन्दु हितो और श्रीराम जन्मभूमि मूक्ति आन्दोलन के लिये समर्पित रहने वाले, ऐसे महापुरूष को उनकी जयंती पर याद कर उनको श्रद्धा-सुमन अर्पित करना हम सभी सनातनियों के लिये सौभाग्य की बात है।

श्रद्धा-सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा नेता विनोद तिवारी, श्रीहनुमानगढ़ी मंदिर के मुख्य पुजारी राम जी मिश्रा, रघुनाथ,अजय ओझा,अरविंद त्रिवेदी,अर्जुन लाल गुप्ता, सुनील, संजय रस्तोगी, प्रकाश गुप्ता,युवराज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *