
अयोध्या।
अयोध्या कैंट थाना अंतर्गत रायबरेली रोड पर सोमवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक निजी स्कूल की शिक्षिका की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रायबरेली रोड क्रॉस करते समय गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिक्षिका की मौत को लेकर विद्यालय परिवार और परिजनों में गहरा शोक छा गया है।
जानकारी के अनुसार रायबरेली रोड पर सनबीम स्कूल के पास गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज की 35 वर्षीय शिक्षिका अर्चना मिश्रा स्कूल की बस पकड़ने के लिए हाईवे को क्रॉस कर रही थीं, तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनका पति विद्यालय की वैन पकड़ाने के लिए सड़क पर छोड़कर जैसे ही वापस मुड़ा कि अज्ञात वाहन ने शिक्षिका को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षिका हवा में उछल गई। मौके पर परिजन और लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
एसएचओ कैंट पंकज सिंह ने बताया कि अभी तक परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More