सड़क हादसे में युवक की मौत असमय काल के गाल मे समाये आनन्द कुमार राव

IMG 20190308 WA0004 - सड़क हादसे में युवक की मौत असमय काल के गाल मे समाये आनन्द कुमार राव

नितेश सिंह ब्यूरो रिपोर्ट-अयोध्या

  • पटरंगा थाना क्षेत्र के रौजागांव अलियाबाद मार्ग पर केबिल डालने के लिए खोदी गई गड्ढ़े में गिरने से मोटर साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
  • जानकारी के अनुसार समाज सेवी दिवाली के डॉ0 राम अवघ के नाती आनन्द कुमार राव पुत्र उदयराज अपने ननिहाल दिवाली मे रहकर ए टू जेड कम्प्यूटर एवं कोचिंग सेंटर मवई चौराहा पर चलाते थे।
  • मंगलवार की रात 8:30 के करीब रौजागांव चीनी मिल से मोटर साइकिल से वापस आते समय इचौलिया के पास सामने से आ रही गन्ना लदी ट्राली से बचने के चक्कर मे दूर संचार द्वारा खोदे गये जानलेवा गड्ढे मे फंस गये।
  • जिससे उनका संतुलन अपनी बुलेट मोटर साइकिल से बिगड गया और वह आठ फिट नीचे गड्ढे मे गिर गये और बुलेट मोटरसाइकिल उनके ऊपर आ गिरी जिससे उनके सिर मे गंभीर चोट आ गयी।
  • सूचना पर पहुंचे परिवारी जन संग प्रधान प्रतिनिधि रामभवन रावत आनंद कुमार को तुरंत सी एच सी रुदौली लेकर पहुंचे जहाँ पर चिकित्सक द्वारा आनंद को मृत घोषित किए जाने पर एवं परिजनो द्वारा कोइ कानूनी कार्यवाही ना करवाये जाने की सिफारिस पर शव को आनन्द कुमार के पैत्रिक आवास बहराये पोस्ट पिरखौली थाना रौनाही जिला अयोध्या लेकर चले गये।
  • ज्ञात हो कि दूर संचार द्वारा केबिल डालने के लिए खोदे गए गड्ढ़े में केबिल तो डाल दिया गया लेकिन गड्ढ़े को पाटना भूल गए जिससे आये दिन दुर्घटनाये होती रहती है।
Web Admin

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago