सपा नेताओं को ढेमुवा पुल का उद्घाटन करना पड़ा भारी.दर्जन भर से अधिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

PicsArt 03 08 07.00.59 - सपा नेताओं को ढेमुवा पुल का उद्घाटन करना पड़ा भारी.दर्जन भर से अधिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नितेश सिंह ब्यूरो रिपोर्ट-अयोध्या

  • आज अयोध्या जनपद में बीकापुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत विकास खंड सोहावल निवासी दो सपा नेताओं की कार्य शैली क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है.दोंनो नेताओं ने आनन-फानन में सरयू नदी पर निर्मित ढेमवा पुल का उद्घाटन कर दिया। जिसके चलते सेतु निगम विभाग से जुड़े अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है।
  • अयोध्या जनपद के सोहावल क्षेत्र निवासी ग्राम डेरामूसी निवासी सयुस के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ‘अनूप’ व ग्राम मंगलसी निवासी अजय रावत ने सरयू नदी पर नव निर्मित आधे अधूरे पुल का उद्घाटन फीता काटकर कर दिया। अनूप सिंह ने बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को अपने खाते में दर्ज कराया है। तो थोड़ी देर बाद सपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय रावत भी अपने समर्थकों के साथ पुल पर पहुंचे और फीताकाट कर उद्घाटन कर दिया।
  • नेताओं के साथ ढेमुवा पुल पर पहुंचकर दर्जनों समर्थको ने नारे बाजी किया और पुल का उद्घाटन कर दिया गया। थोड़ी देर बाद सपा नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय रावत अपने समर्थकों के साथ पुल पर पहुंचे और सपा बसपा गठबंधन के झंडे तले पुल का उद्घाटन कर दिया।
  • एक ही दिन में एक ही पार्टी के नेता अलग- अलग उद्घाटन किया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया.लोगों का कहना है कि अभी पुल पर जाने के लिए अप्रोच सड़क तक नही बनी है और न ही पुल पूरी तरह से कम्प्लीट हुआ है। पुल आवागमन के योग्य तैयार भी नही हुआ है।
  • जबकि सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप ने कहा कि इस पुल के लिए हमने अपना लेटर पैड लगाया था और अपने अथक प्रयास से सपा सरकार में इसकी आधार सिला रखवाई थी.तो निर्माण के बाद इसका श्रेय सपा को मिलना चाहिए.वही अजय रावत का कहना है कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पुल का उद्घाटन कर पुल को जनता के लिए समर्पित किया गया है.इस लिए समय रहते इसका उद्घाटन किया गया है।
  • कुछ समयों के अंतराल पर सोशल मीडिया पर ढेमवा पुल उद्घाटन की फोटो और वीडियो वायरल होने लगी.प्रोटोकॉल व सिस्टम की धज्जियां उड़ता देख ढेमवा पुल उद्घाटन का श्रेय लेने की होड़ में लगे दोंनो नेताओं की कारगुजारी भाजपा को कतई राश नही आई. सूत्रों की माने तो अंदर ही अंदर यह बात भाजपा इलाकाई नेता, सांसद,विधायक से लेकर प्रदेश कार्यकरणी तक पहुंच गई.इसके बाद सेतु निगम विभाग के अवर अभियंता एमएस चौहान की तरफ से रौनाही थाने पर तहरीर दे दी गई.
  • रौनाही थाने के एसएसआई राजेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि सेतु निगम के अवर अभियंता एमएस चौहान की तरफ से मिली तहरीर पर सपा व बसपा दोंनो पार्टी से जुड़े 10-15 अज्ञात लोंगो के खिलाफ अपराध संख्या 82/19 धारा 147.353 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.पुलिस पुल उद्घाटन में शामिल लोंगो को चिंहित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।
Web Admin

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया अयोध्या। खंडासा… Read More

10 hours ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

11 hours ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

11 hours ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

13 hours ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

18 hours ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago