कंपोजिट विद्यालय खजुरहट के अध्ययनरत बच्चों को शराब ठेके के बगल में बांटा जाता है राशन

कंपोजिट विद्यालय खजुरहट के अध्ययनरत बच्चों को शराब ठेके के बगल में बांटा जाता है राशन

बीकापुर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय खजुरहट मे अध्ययनरत नौनिहालों को वितरित किए जाने वाला खाद्यान्न सरकारी देसी शराब ठेका की दुकान के बगल स्थित कोटेदार की दुकान पर वितरित किया जा रहा है।
ठेके से सटाकर उचित दर विक्रेता द्वारा अपनी दुकान स्थापित किए जाने के चलते नौनिहाल अद्धा और पौवा का भी भाव ताव करते हुए हल्ला गुहार भी मचा रहे हैं।
बताते चलें कि विगत लॉक डाउन के दिनों में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत नौनिहालों में गेहूं चावल खाद्यान्न वितरण हेतु कोटेदारों को हस्तगत कराया गया था। जिसके वितरण हेतु कम्पोजिट विद्यालय खजुरहट के प्रधानाध्यापक द्वारा नौनिहालों को खाद्यान्न पर्ची थमा दी गई थी। पर्ची लेकर नौनिहाल शराब ठेके के बगल स्थित कोटेदार की दुकान पहुंचे और बच्चों की लंबी कतार लग गई। शराब ठेके के बगल बच्चों को बुलाकर कोटेदार द्वारा अपनी हठधर्मिता का परिचय दिया जा रहा है। यदि कोटेदार चाहता तो विद्यालय में ही नौनिहालों को खाद्यान्न उपलब्ध करा सकता था।
इस संबंध में कमपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि मेरे द्वारा बच्चों को उनकी उपस्थिति के आधार पर गेहूं चावल खाद्यान्न की वितरण पर्ची प्रदत्त की गई थी और बताया गया था कि कोटेदार के यहां जाकर अपना अपना खाद्यान्न प्राप्त करें।
उधर खंड शिक्षा अधिकारी बीकापुर अमित श्रीवास्तव से इस संबंध में जब जानने हेतु मोबाइल पर संपर्क साधा गया तब उन्होंने कॉल रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा।
editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

5 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago