मिल्कीपुर-अयोध्या

सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत।

सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में जा घुसा। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक कुमारगंज क्षेत्र के लाला पट्टी मसेढ़ा का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बहादुरगंज से कुमारगंज संपर्क मार्ग स्थित भटपुरा गोपालपुर जाने वाले मार्ग के पास अंधा मोड़ है।अनजान वाहन चालक अक्सर इसी मोड़ का शिकार तब हो जाते हैं, जब उनका वाहन की गति अधिक होती है। मंगलवार की रात में भी कुछ ऐसा ही हुआ।   प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कुमारगंज क्षेत्र के मसेढ़ा गांव निवासी बुद्धिराम पुत्र जंगली 54 वर्ष थाना खंडासा क्षेत्र के मटेरा गांव निवासी अपने साडू विश्राम यादव के यहां प्रीतिभोज में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात में ही अपने घर लौट रहे थे तभी बहादुरगंज से कुमारगंज की ओर लगभग 300 मीटर दूरी पर उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क के बाए ओर गड्ढे में भरे पानी में जा घुसी और गाड़ी के नीचे दब गए जिससे उनकी मौत हो गई।

सूचना पर उप निरीक्षक कमलेश साहनी,उप निरीक्षक अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचकर मृतक अधेड़ के शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना कुमारगंज के प्रभारी ने बताया की बाइक सवार बुधराम शराब के नशे में थे तथा उनकी गाड़ी तेज रफ्तार में थी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा घुसी थी गड्ढे में पानी होने के चलते उनकी मौत हो गई है ।

editor

Recent Posts

श्रीरामलला के दर्शन के लिए उमड़ रहा जनसैलाब।

श्रीरामलला के दर्शन के लिए उमड़ रहा जनसैलाब। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी में भव्य और… Read More

10 hours ago

रुदौली में अपहरण की दो बड़ी वारदातें, युवती और किशोरी को भगा ले जाने का मामला।

रुदौली में अपहरण की दो बड़ी वारदातें, युवती और किशोरी को भगा ले जाने का… Read More

3 weeks ago

अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका।

अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका। अयोध्या।… Read More

3 weeks ago

अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, नगर निगम सफाई वाहन और ट्रक में जोरदार टक्कर।

अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, नगर निगम सफाई वाहन और ट्रक में जोरदार टक्कर।  अयोध्या।… Read More

3 weeks ago

रुदौली पुलिस ने पकड़े टोटी चोर, चोरी की 125 पीतल की टोटियां बरामद।

रुदौली पुलिस ने पकड़े टोटी चोर, चोरी की 125 पीतल की टोटियां बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

ज्वैलरी शॉप लूटकांड की आरोपी गर्भवती महिला पायल को मिली सशर्त जमानत।

ज्वैलरी शॉप लूटकांड की आरोपी गर्भवती महिला पायल को मिली सशर्त जमानत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago