
अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पछियाना मजरे नए का पूरा में बुधवार को सुबह गन्ने के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है लेकिन बुरी दशा देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार शव के ऊपर का हिस्सा गायब है जबकि नीचे का भाग सुरक्षित है। बुधवार सुबह के समय गांव के किसान खेत की तरफ काम करने निकले थे तो उन्होंने शव खेत में पड़ा देखा। मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। थाना प्रभारी मोहम्मद अरशद ने जानकारी दी कि शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और जांच पड़ताल की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक गांव क्षेत्र का नहीं है। इसलिए हत्या कर शव खेत में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More