ब्लाक में पीएम किसान सम्मान निधि सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली।

बीकापुर_अयोध्या।
बीकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामनगर में पीएम किसान निधि के सत्यापन के नाम पर भी अवैध वसूली का मामला सामने आया है । किसानों के लिए चलाई गई सरकार की योजना पर सरकारी अफसर कर्मचारी ही पलीता लगा रहे हैं। ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा रामनगर में सत्यापन के नाम पर घूसखोरी किया गया है।सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि पाने वाले अपात्र लोगों की खोजबीन के लिए सत्यापन हो रहा है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव ने बताया मंगलवार को कृषि विभाग के कर्मचारी गांव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का सत्यापन करने पहुंचे थे। वहां पीएम किसान निधि का सत्यापन करने की बात कही। गांव में घूमकर अवैध वसूली किया। और उनकी ओर से एक सत्यापन करने के नाम पर सौ रुपए मांगे गए और रिश्वत का पैसा दर्जनों ग्रामीणों से लिया।जब ग्राम प्रधान को यह जानकारी हुई की अवैध रूप वसूली किया जा रहा है तब ग्रामीणों ने विरोध किया । पीड़ित किसान कल जिलाधिकारी से मुलाकात कर करेंगे शिकायत।