
अंबेडकरनगर जिले में एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में प्रशासन ने अस्पताल संचालक सीएचसी जलालपुर में तैनात संविदा चिकित्सक को सेवा से बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही जलालपुर कोतवाली में चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए अस्पताल को भी सील कर दिया गया। उधर ड्यूटी व इलाज में लापरवाही को लेकर तीन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) को भी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया। डीएम अविनाश सिंह ने इस बीच सभी चिकित्सकों व चिकित्सा सेवा से जुड़े सभी कर्मियों को हिदायत दी है कि किसी भी दशा में ड्यूटी व इलाज को लेकर लापरवाही व मनमानी स्वीकार्य नहीं होगी।
एक दिन पहले जलालपुर के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले को प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया। अब बृहस्पतिवार को सीएचसी जलालपुर प्रभारी डॉ. जयप्रकाश ने तहरीर देकर श्याम मेमोरियल निजी अस्पताल के संचालक डॉ. विवेक कुमार के खिलाफ जलालपुर कोतवाली में भारतीय चिकित्सालय अनुसंधान परिषद अधिनियम के तहत केस दर्ज करा दिया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More