अयोध्या उत्तर प्रदेश

संपूर्ण समाधान दिवस: 542 शिकायतें पहुंचीं, 71 का मौके पर निस्तारण।

संपूर्ण समाधान दिवस: 542 शिकायतें पहुंचीं, 71 का मौके पर निस्तारण।

अयोध्या।

अयोध्या जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 542 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 71 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

जिला स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन तहसील रुदौली में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान विधायक रामचन्द्र यादव, उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

संपूर्ण समाधान दिवस में चकमार्ग पर अवैध कब्जा, भूमि पैमाइश, जल निगम की पाइपलाइन में लीकेज, विद्युत आपूर्ति, नाली, सड़क, पुलिया निर्माण और यूरिया की उपलब्धता सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। शिकायतकर्ता अमरेन्द्र नाथ मिश्र द्वारा चकमार्ग से अवैध कब्जा न हटाने और गलत रिपोर्ट लगाए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में जांच टीम गठित कर निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए। एक शिकायत चकमार्ग की भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिए गए।

एक शिकायत पाइपलाइन लीकेज संबंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में समय से उपस्थित न होने पर जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता रोहित चौरसिया का जुलाई माह का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए गए।

तहसीलवार प्राप्त शिकायतों में रुदौली में 146 में से 18, बीकापुर में 140 में से 21, सदर में 59 में से 12, सोहावल में 74 में से 5 तथा मिल्कीपुर में 123 में से 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता का कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

editor

Recent Posts

दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत।

दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 day ago

निर्माण का मलबा सरयू में फेंकने का आरोप, शिकायत पर प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश।

निर्माण का मलबा सरयू में फेंकने का आरोप, शिकायत पर प्रशासन ने दिए जांच के… Read More

1 day ago

दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश।

दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश।… Read More

1 day ago

महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता, रोशनदान तोड़कर चोरी करने वाले महिला-पुरुष गिरफ्तार।

महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता, रोशनदान तोड़कर चोरी करने वाले महिला-पुरुष गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने की मांग, हिंदू महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में उठाई मांग।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने की मांग, हिंदू महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने… Read More

2 days ago

श्रावण झूला मेला की तैयारियों की मंडलायुक्त ने की समीक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं पर रहेगा विशेष जोर।

श्रावण झूला मेला की तैयारियों की मंडलायुक्त ने की समीक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं पर रहेगा… Read More

2 days ago