अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने की मांग, हिंदू महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में उठाई मांग।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने की मांग, हिंदू महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में उठाई मांग।

अयोध्या।

अयोध्या अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पंजीकरण निरस्त करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने उप निबंधक भास्कर प्रियदर्शी को ज्ञापन सौंपते हुए ट्रस्ट को तत्काल प्रभाव से भंग किए जाने की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ट्रस्ट से जुड़े कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, दान की गई वस्तुओं में कथित अनियमितता, भूमि खरीद में गड़बड़ी तथा वित्तीय अनियमितताओं जैसी घटनाएं हुई हैं। प्रतिनिधिमंडल ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराए जाने और ट्रस्ट की कार्यप्रणाली की समीक्षा किए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि ट्रस्ट से संबंधित विभिन्न मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं कर सके।

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर महेंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि कथित अनियमितताओं की खबरों से हिंदू समाज में असंतोष है और यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में विभिन्न संगठनों और कारसेवकों का योगदान रहा है तथा उनकी भागीदारी पर भी विचार किया जाना चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने केंद्र सरकार और संबंधित प्राधिकरणों से ट्रस्ट की कार्यप्रणाली की विस्तृत जांच कर उचित निर्णय लेने की मांग की है।

editor

Recent Posts

दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत।

दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

22 hours ago

निर्माण का मलबा सरयू में फेंकने का आरोप, शिकायत पर प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश।

निर्माण का मलबा सरयू में फेंकने का आरोप, शिकायत पर प्रशासन ने दिए जांच के… Read More

22 hours ago

दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश।

दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश।… Read More

22 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: 542 शिकायतें पहुंचीं, 71 का मौके पर निस्तारण।

संपूर्ण समाधान दिवस: 542 शिकायतें पहुंचीं, 71 का मौके पर निस्तारण। अयोध्या। अयोध्या जिले की… Read More

22 hours ago

महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता, रोशनदान तोड़कर चोरी करने वाले महिला-पुरुष गिरफ्तार।

महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता, रोशनदान तोड़कर चोरी करने वाले महिला-पुरुष गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

23 hours ago

श्रावण झूला मेला की तैयारियों की मंडलायुक्त ने की समीक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं पर रहेगा विशेष जोर।

श्रावण झूला मेला की तैयारियों की मंडलायुक्त ने की समीक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं पर रहेगा… Read More

2 days ago