
अयोध्या जिलाधिकारी नितीश कुमार ने निर्माणाधीन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या का स्थलीय निरीक्षण किया। परियोजना निदेशक एयरपोर्ट ने बताया कि एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के तीनों हेतु भूमि अर्जन का 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है । शेष भूमि के अर्जन का भी कार्य 15 जुलाई 2023 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। फेज-वन के एयर स्ट्रिप एवं रेसा का सम्पूर्ण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। फेज-वन में ही नाइट लैंडिंग एवं कैट-वन का कार्य भी तीव्र गति से हो रहा है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। इसी के साथ ही टर्मिनल बिल्डिंग का कार्य भी आगामी दो माह के अंदर पूर्ण कर लिया जायेगा। एयरपोर्ट के संचालन ही लाइसेंसिंग प्रक्रिया संबंधी कार्य भी चल रहा है, इसी कैलेंडर वर्ष में ही एयरपोर्ट का संचालन प्रारम्भ कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि फेज-वन के संचालन के साथ ही यहां पर नाइट लैंडिंग की सुविधा के साथ कोहरे में भी विमानों के लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
जिलाधिकारी ने इस दौरान टर्मिनल बिल्डिंग, एप्रन एवं रन वे का भौतिक निरीक्षण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर विशाल कुमार, डिप्टी कलेक्टर रामकुमार पांडेय सहित संबंधित कानूनगो एवं लेखपाल भी उपस्थित रहे।
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More
विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More
सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More
उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More
रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More
1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More