अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीरामलला को भक्त दे रहे उपहार, नक्काशी लिखित हनुमान चालीसा और आरती स्टैंड की मिली भेंट।

श्रीरामलला को भक्त दे रहे उपहार, नक्काशी लिखित हनुमान चालीसा और आरती स्टैंड की मिली भेंट।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी उड़ीसा के गंजम जिले से आए अरुण कुमार ने छह फुट नौ इंच के प्लाइवुड बोर्ड पर हनुमान चालीसा नक्काशी द्वारा लिखित पठशिला बुधवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित की है। भक्त अरुण कुमार ने बताया कि इसको बनाने में तीन महीने लग गए। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि जन्मभूमि परिसर में अनेक मंदिरों का निर्माण कराया जा रहा है। परिसर में हनुमान मंदिर भी बन रहा है। यह पठशिला वहां रखाई जाएगी। श्रीरामलला को मिल रहे अनुपम उपहार में तमिलनाडु के इरोड जिले से एम.शशि कुमार, आर.सुधा की टोली तमिलनाडु का परम्परागत आरती स्टैंड लेकर अयोध्या पहुंचीं। इसमें एक साथ 108 बाती 22 दीपों में जलाई जा सकती है, जिसे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने स्वीकार किया।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago