श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर ​टक्कर, 6 श्रद्धालु घायल, एक की मौत

श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर ​टक्कर, 6 श्रद्धालु घायल, एक की मौत |

सावन मेले में आए श्रद्धालुओं से भरी ट्राली को वापस लौटते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। अयोध्या दर्शन करके सभी श्रद्धालु वापस लौट रहे थे। इस घटना में ट्राली में सवार 6 श्रद्धालु घायल हो गए और 1 की मौत हो गई।
घायलों का अयोध्या के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना बुधवार सुबह 3 बजे अयोध्या कोतवाली नगर क्षेत्र नाका हाइवे पर हुई। सभी श्रद्धालु बाराबंकी जिले के थाना फतेहपुर के रहने वाले हैं। जगन्नाथ पुत्र भभूती प्रसाद उम्र 58 वर्ष को लखनऊ रेफर किया गया जहां उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार घायलों में धीरज उम्र 22 पुत्र राकेश, प्रमोद कुमार 33 पुत्र राजाराम, जगन्नाथ 58 पुत्र भभूती प्रसाद, सूर्यलाल 62 पुत्र नत्थाराम, कपिल वर्मा 28 पुत्र रामचंद तथा अवधेश कुमार उम्र 33 पुत्र राम मिलन का इलाज चल रहा है।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

12 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

13 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

18 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

21 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago