अयोध्या आस-पास

शिक्षक को पड़ा अटैक, जिला अस्पताल में भर्ती

शिक्षक को पड़ा अटैक, जिला अस्पताल में भर्ती,डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज किया रेफर।

मिल्कीपुर_अयोध्या

मिल्कीपुर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय तेन्धा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक को बीएसए द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर लगातार प्रताड़ित किए जाने के चलते आज कार्यालय परिसर में ही शिक्षक को दिल का दौरा पड़ गया, गंभीर हालत में शिक्षक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख लखनऊ मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मिल्कीपुर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत कमपोजिट विद्यालय तेन्धा तेना में बतौर इंचार्ज प्रधानाध्यापक पद पर विजय कुमार सिंह की तैनाती है।

शिक्षक के परिजनों का आरोप है कि विगत पखवारे भर से उक्त शिक्षकों जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने कार्यालय कक्ष बुलाकर डांटते हैं। इसके अलावा विद्यालय खुलने का समय प्रातः 7 होने के बावजूद भी विद्यालय में तैनात समस्त शिक्षकों की मोबाइल सेल्फी प्रातः 6 बजे ही अपने मोबाइल पर मंगाते हैं।  मंगलवार को बीएसए ने अपने कार्यालय के लिपिक से शिक्षक विजय सिंह के फोन पर कॉल कराया और बताया कि बीएसए साहब आपको बुला रहे हैं। जिसके बाद शिक्षक विजय सिंह अपनी बाइक से बीएसए कार्यालय पहुंचे और बीएसए के सामने उपस्थित हुए। जहां बीएसए ने उन्हें जमकर फटकारा। कार्यालय से निकलते ही शिक्षक विजय सिंह को अचानक दिल का दौरा पड़ गया और वह गिर पड़े। कार्यालय परिसर में मौजूद लोग आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जिला चाहिए और परिजनों को सूचना दी।

उधर अपने ऊपर लगे आरोपों को बीएसए ने बेबुनियाद और निराधार बताया है।

editor

Recent Posts

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

16 hours ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

20 hours ago

अयोध्या: रुदौली में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक… Read More

1 day ago

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी ‘डिजिटल कुंडली’ चढ़ावा चोरी के बाद सख्त हुए CEO जितेंद्र मिश्र।

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More

1 day ago

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- ‘बदल गया है श्रीरामनगरी का स्वरूप’।

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More

2 days ago

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों समेत 5 घायल।

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों… Read More

2 days ago