
बीकापुर नगर पंचायत चुनाव में बृहस्पतिवार को जमकर वोट बरसे। अयोध्या जनपद में सर्वाधिक बीकापुर नगर पंचायत में 69.3 प्रतिशत मतदाताओं ने रिकॉर्ड मतदान किया। नगर पंचायत का मतदान बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 5 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जहां पर मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। परिषदीय प्राथमिक विद्यालय नासिर पुर मूसी मतदान केंद्र पर शाम 6 बजे के बाद भी मतदान हुआ। मत पेटियों को लेकर तहसील में पहुंचे पीठासीन अधिकारियों द्वारा मतपत्रों के मिलान के बाद बनाए गए स्ट्रांग रूम में पेटियों को रात तक जमा कराने का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय, सहायक निर्वाचन अधिकारी नींबू लाल, उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार, तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार गरिमा वर्मा, खंड विकास अधिकारी सहित तहसील कर्मी तथा ब्लॉक कर्मी मत पेटियों को जमा कराने की व्यवस्था में लगे रहे। नगर पंचायत का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने पर निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय और पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी और अधिकारियों द्वारा निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों मतदाताओं सहयोगी और लोगों का आभार जताया।
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
अयोध्या: रुदौली में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक… Read More
श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More
मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More
प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों… Read More