ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:25 AM IST

शिकायत पर मौके पर: पहुंची पीआरवी बाइक, वापसी में लेना पड़ा टोचन का सहारा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
शिकायत पर मौके पर पहुंची पीआरवी बाइक, वापसी में लेना पड़ा टोचन का सहारा।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: शिकायत पर मौके पर पहुंची पीआरवी बाइक, वापसी में लेना पड़ा टोचन का सहारा।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

शिकायत पर मौके पर पहुंची पीआरवी बाइक, वापसी में लेना पड़ा टोचन का सहारा।

images 4 3 - शिकायत पर मौके पर पहुंची पीआरवी बाइक, वापसी में लेना पड़ा टोचन का सहारा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

सोहावल_अयोध्या।

आपात स्थित में 112 की काल पर मौके पर पहुंचने वाली पी आर वी वाहनों की स्थित बद से बदतर नजर आने लगी है। यह मौके पर पहुंच कर हालात सम्हाल लेंगी कह पाना मुश्किल हो गया है। बीती सोमवार की रात रौनाही थाना क्षेत्र के उचितपुर गांव में कमोवेश कुछ ऐसा ही देखने को मिला।जहां एक शराबी युवक जितेंद्र दुबे ऊर्फ जीतू के विरुद्ध गांव निवासी देवी प्रसाद वर्मा के द्वारा की गई शिकायती काल पर पहले 112 की गाड़ी पहुंची। जिसने दोनों पक्षों को बातचीत से समझाने का प्रयास किया और वापस लौट आई।

इसके बाद आरोपी युवक ने जब एक नंबर से शिकायतकर्ता के विरुद्ध पी आर वी को काल किया, तो पी आर वी के सिपाही अमर यादव सहित दो जवान बाइक से मौके पर पहुंचे, लेकिन वापसी के लिए इनकी बाइक काम न आ सकी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

विवश होकर शिकायतकर्ता को रात में पुलिस बाइक को टोचन कर थाने पहुंचाना पड़ा। मतलब साफ है कि शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाने की जगह पुलिस खुद अपनी भी रक्षा कर पाने में अब असमर्थ नजर आने लगी है।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT