
मिल्कीपुर विधानसभा सीट से BJP ने किया प्रत्याशी का ऐलान।
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने मिल्कीपुर से चंद्रभान पासवान को टिकट दिया है। इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने इस सीट से फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को अपना टिकट देने की घोषणा की थी। कांग्रेस ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार न उतारकर गठबंधन के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को समर्थन देने का ऐलान किया है।
मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर उतारे गए बीजेपी प्रत्याशी चंद्रभान फिलहाल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हैं और यह उनका दूसरा कार्यकाल है। वह पेशे से अधिवक्ता हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने सपा प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला किया है। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पासवान को सीट से उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हो रहा उपचुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने 2022 में इस सीट से विधानसभा चुनाव जीता था, लेकिन पिछले साल लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था।
आपको बता दें कि पूर्व विधायक गोरखनाथ एक बार फिर मिल्कीपुर से टिकट के लिए जोर लगा रहे थे, लेकिन बीजेपी ने चंद्रभान पासवान पर विश्वास जताया। मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए 17 जनवरी से नामांकन भरा जाएगा, 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे।
अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More