अयोध्या उत्तर प्रदेश

शादी का झांसा देकर युवक ने किया यौन शोषण, आजमगढ़ की युवती ने युवक पर लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज।

शादी का झांसा देकर युवक ने किया यौन शोषण, आजमगढ़ की युवती ने युवक पर लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज।

अयोध्या।

अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र के नाका क्षेत्र में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करने वाले एक युवक ने 24 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। युवती ने जब शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो वह मुकर गया और गाली-गलौज व धमकियां देने लगा। पीड़ित युवती ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

आजमगढ़ की रहने वाली युवती ने दर्ज एफआईआर में बताया कि वह रामनगर क्षेत्र में किराए के कमरे में रहती है और नाका क्षेत्र के एक कपड़े की दुकान पर नौकरी करती है। वर्ष 2020 में उसकी पहचान इनायत नगर थाना क्षेत्र के तरमा, बारुन बाजार निवासी राजू चौरसिया से हुई। दोनों में जान-पहचान बढ़ी और वह एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। इस बीच युवक ने उनसे शादी का प्रस्ताव रखा। सहमति बनने पर युवक ने कई बार अपने कमरे पर बुलाकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। काफी समय बीतने पर युवती ने शादी का दबाव डाला तो वह आक्रोशित हो गया। उसने युवती को गाली-गलौज देकर डराया धमकाया और शादी से इंकार कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago