
अवैध असलहे समेत दो गिरफ्तार, आरोपियों पर दर्ज है कई मुकदमें।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के कुमारगंज पुलिस ने दो युवकों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो देशी तमंचा 12 बोर तथा दो कारतूस बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों पर जनपद के विभिन्न थानों में कई मुकदमें दर्ज है।
थाना क्षेत्र के बेनीदत्त का पुरवा के सामने नहर के पुलिया के पास बनी झोपड़ी में बैठ कर आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे । पुलिस टीम ने टोका तो बैठे व्यक्तियों ने पुलिस का वाहन देखते ही पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त का आत्मसमर्पण कराते हुए रोहन सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू सिंह बैसिया अजरौली, खण्डासा, अयोध्या व सौरभ सिंह पुत्र जितेन्द्र बहादुर सिंह हरदोइया मोड कुमारगंज, अयोध्या गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों में रोहन सिंह पर जनपद के विभिन्न थानों में 16 मुकदमें दर्ज है। जबकि दूसरे आरोपी सौरभसिंह पर तीन मुकदमा दर्ज है। मामले में धारा 109 बीएनएस व 3/ 25 आर्म्स एक्ट में थाना कुमारगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More