
शातिर चोरों को तीन बाइकों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
अयोध्या।
अयोध्या जिले की खंडासा पुलिस ने थाना क्षेत्र के घटौली गांव के पास से चोरी का सामान बाइक पर ले जाते तीन युवकों को गिरफ्तार करने किया है। खंडासा थाना क्षेत्र के घटौली गांव की तरफ बाइक से तीन युवकों द्वारा चोरी का सामान ले जाने की सूचना पुलिस को मिली। जिस पर खंडासा पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों की तलाशी ली।
पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान कुमारगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले धमथुआ गांव निवासी अजय पांडे व गंगाराम निवासी धमथुआ पूरे लोधी तथा जय कुमार मिश्रा उर्फ शातिर निवासी चौधरी पुर के पास चोरी की तीन बाइक व एक यूपीएस सहित नगदी बरामद हुआ। तीनों युवकों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने लाई जहां उनके खिलाफ केस दर्ज करके जेल भेजा गया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया तीनों युवकों के खिलाफ जनपद के कई थानों में चोरी आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज था जिनकी कई थानों की पुलिस तलाश कर रही थी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More